शोभना सम्मान-2012

Showing posts with label कविता. Show all posts
Showing posts with label कविता. Show all posts

Friday, June 1, 2012

कविता: अब क्यों ?


उस ऊँचे पहाड़ पे,
तनकर खड़े उस
दुर्ग की,
सबसे ऊँची
अट्टालिका के ,
चमकते कंगूरे

सा है हमारा अतीत |


है कायम अस्तित्व
यूँही नहीं ,
बिछे हैं बरसों तक ,
उसकी नींव में,
परत-दर-परत
बलिदानों के
सिलसिले |


मगर.... 
अब क्यों ?
सुस्त है तू क्षत्रिय !
त्याग अकर्मण्यता ,
कुछ विचार कर ...
झुकने लगी
तनकर खड़ी
गगनभेदी
अट्टालिकाएं .....

"विक्रम" ( Ak Rajput )

Friday, May 18, 2012

''क्षत्रिय- एकता''


कब तलक सोये रहोगे,सोने से क्या हासिल हुआ,

व्यर्थ अपने वक्त को खोने से क्या हासिल हुआ,,
शान और शौकत हमारी जो कमाई ''वीरों'' ने वो जा रही,
अब सिर्फ बैठे रहने से क्या हासिल हुआ,,
 सोती हुई राजपूती कौम को जगाना अब पड़ेगा,
गिर ना जाए गर्त में, ''वीरों'' उठाना अब पड़ेगा,,
बेड़ियाँ ''रुढिवादिता'' की पड़ी हुई जो कौम में,
उन सभी बेड़ियों को तोडना हमें अब पड़ेगा,,

संतान हो तुम उन ''वीरों'' की वीरता है जिनकी पहचान,
तेज से दमकता मुख और चमकती तलवार है उनका निशान,,
वीरता की श्रेणी में ''क्षत्रियों'' का पहला है नाम,
झुटला नहीं सकता जमाना, इथिहस है साक्षी प्रमाण,,

प्रहार कर सके ना कोई अपनी आन-बाण-शान पर,
जाग जाओ अब ऐ ''वीरो'' अपने ''महाराणा'' के आवहान पर,,
शिक्षा और संस्कारों की अलख जागते अब चलो,
राह से भटके ''वीरों'' को संग मिलते अब चलो,,

फूट पड़ने ना पाए अपनी कौम में अब कभी,
''क्षत्रिय एकता'' ऐसी करो के मिसाल दें हमारी सभी,,
कोई कर सके ना कौम का अपनी उपहास,
आओ ''एक'' होकर रचें हम अपना स्वर्णिम इतिहास,


जय महाराणा-एक होकर बुलंद करो राजपुताना....

----------------------मधु--अमित  सिंह

Tuesday, May 15, 2012

!!वीर!!



वीर चल चले लडने,
रणभूमी मे दुश्मन से भिडने!
अपने शौर्य के दम पर,
चल तु हरदम विजयपथ पर!
शुर है जो,वो ईतिहास मे अमर है,
कर तु भी कुछ के तेरा नाम अमर रहे!
जग को पुन: ,
सुसज्जित कर दे अपने शौर्य से!
वीर तु आगे बढ...
वीर चल चले लडने,
रणभूमी मे दुश्मन से भिडने!
ध्वज साथ लिये!
न झुकने दे उसे कभी,
युद्धभुमी मे!
चढाकर तीर धनुष्य पर,
दे अपने साहस का प्रमाण!
न तु डगमगा वीर कभी,
कर युद्ध घमासान!
धीर तु आगे बढ...
वीर चल चले लडने,
रणभूमी मे दुश्मन से भिडने!
देख ध्वज है शान से लहराता,
शुभाशीष देगी भारतमाता!
जोश भर सीने मे,
नही है कोई मजा घुट घुट कर जीने मे!
वीर चल चले लडने,
रणभूमी मे दुश्मन से भिडने!
शहीद हो जाएंगे अब जंग मे,
माँ की लाज बचाएंगे संग मे!
आज है दोनो कुरबान,
माँ की ममता,वीर तेरी जान!
वीर चल चले लडने,
रणभूमी मे दुश्मन से भिडने!
:-'अक्षय' कुँवर विश्वजीत सिँह सिसोदिया'जिन्दादिल'
15 मई 2012,1:20 A.M

Tuesday, May 8, 2012

‎''राणा की ज्वाला''


राजपूतों की ''ज्वाला'' कभी ठंडी नहीं होती,
अदम्य शूरवीरों की यही तो पहचान है होती,,
यदि यह ''ज्वाला'' राजपूतों में न होती,
तो भारत के इतिहास में ना होते अनमोल मोती,
राजपूतों की आन-बाण-शान, है ये ''ज्वाला'',
प्रताप और पृथ्वी जैसे वीरों की पहचान है ये ''ज्वाला''.
इतिहास के कुछ पन्नो पे हमको मलाल है,
जिनमें कुछ कायरों की मिसाल है,,
जिन्होंने राजपूती कौम का सर शर्म से झुकवाया,
''ज्वाला'' को आन पे रख दुश्मनों से हाथ मिलाया,,

अगर पृथ्वीराज में ये ''ज्वाला'' का शोला ना भड़कता,
तो बिना देखे उसका तीर सुलतान को ना लगता,
ये तो इसी राजपूती ''ज्वाला'' का कमाल था,
''चार बांस-चौबीस गज-आठ अंगुल''
दुरी से गौरी का किया काम तमाम था,,

हे राजपूत वीरों, ना ठंडी पड़ने देना कभी ये ''ज्वाला'',
क्योंकि असली राजपूतों की पहचान है ये ''ज्वाला'',
,राजपूतों की आन-बाण-शान, है ये ''ज्वाला'',
प्रताप और पृथ्वी जैसे वीरों की पहचान है ये ''ज्वाला'',
जय महाराणा,,बुलंद करो राजपुताना,
--मधु - अमित सिंह ..

Sunday, May 6, 2012

‎''कब तक''



आखिर कब तक हम अपने पूर्वजों द्वारा,


रोपित फसल ही खाते रहेंगे,


आखिर कब तक हम उनके अच्छे कार्यों की,

बस जय जय कार लगते रहेंगे,


महाराणा ,पृथ्वी,कुंवर सिंह, और बहुत से बड़े हैं नाम,

देश और कौम की खातिर,त्याग दिए जिन्होंने प्राण,

हाँ, उनकी जय जय कार लगाने में है हम सबकी शान
,
पर आज का ये युग अब फिर मांग रहा हमसे बलिदान,

आखिर कब तक आपस में लड़ लड़ कर ,

अपना सम्मान लुटवाते रहेंगे,

आखिर कब तक हम आपसी फूट के कारण,

अपना सर्वस्व गंवाते रहेंगे,,


अब तो जागो मेरे रणबांकुरों,तुम ऐसा कुछ कर जाओ,

उनकी जय जय कार करो,अपनी भी जय करवाओ,

जैसे हम उनके वंशज करते सम्मान से उनको याद,

उसी तरह सम्मान करें हमारा, सब इस जग से जाने के बाद ,


हम सब मिलकर ''अमित'' कर जाएँ ऐसा कारनामा,

जिस से सारे गर्व से बोलें ''जय जय वीर राजपूताना'' 

''बुलंद करो राजपूताना'' ''कुंवर अमित सिंह''
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...