शोभना सम्मान-2012

Saturday, November 24, 2012

महाराजा भोज द्वारा निर्मित एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग


     भारत में भगवान शिव के बहुत सारे मंदिर स्थित हैं। इनमें से कई ऐसे भी हैं जो एक गौरवशाली इतिहास तथा वैभव को समेटे हुए हैं। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में भी भोजपुर नामक एक कस्बे में भगवान शिव का एक मंदिर स्थित है जिसका अत्यंत विलक्षण इतिहास है। भोजपुर शिव मंदिर को भोजेश्वर के नाम से जाना जाता है। यह भोपाल से लगभग 30 किमी दूर स्थित है। यह मंदिर बहुत ही प्राचीन काल में बनाया गया था। इस मंदिर को उत्तर का सोमनाथ भी कहा जाता है। यह मंदिर भोजपुर में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। माना जाता है कि मंदिर और शिवलिंग यहां राजा भोज द्वारा स्थापित किए गए थे। क्षत्रिय महाराजा भोज ने एक ही रात में एशिया के इस सबसे बड़े शिवलिंग का निर्माण करवाया था राजा भोज के बाद इस कस्बे और मंदिर का नाम उन्हीं के नाम पर रख दिया गया था।
     इस मंदिर का निर्माण लाल ग्रेनाइट के पत्थरों से किया गया है। मध्ययुगीन काल की शुरुआत में राजा भोज द्वारा भोजपुर की स्थापना की गई तथा भगवान शिव को समर्पित करते हुए यह मंदिर बनवाया गया। इसका निर्माण 1010-1053 ई. के दौरान किया गया था। इस मंदिर को बड़ी भव्यता के साथ बनाया गया है। यह अपनी वास्तुकला और अनूठे शिवलिंग के कारण प्रसिद्ध है। मंदिर को तीन भागों में विभाजित किया गया है और यह चार स्तंभों पर खड़ा है।

साभार:- श्री विवेक प्रताप सिंह



No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...